मुख्यमंत्री बघेल जन्मदिन पर लड्डुओं से तौले गए

रायपुर। आज मुख्यमंत्री बघेल का जन्म दिन है उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर टीएस सिंहदेव,मोहम्मद अकबर,श्रीमती अनिला भेंड़िया, डॉ. शिवकुमार डहरिया समेत सभी मंत्रीगण ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए पिहरीद (जांजगीर-चाम्पा) का राहुल साहू अपनी मां के साथ बधाई देने पहुंचा। गौरतलब है कि दिव्यांग राहुल साहू अपने घर के पास बोरवेल में गिरने के बाद चर्चा में आया था। मासूम राहुल की जिंदगी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप 105 घंटे बाद मासूम राहुल को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। फिर राहुल के उपचार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था और स्वयं जाकर उनके मुलाकात की थी।

सैंडआर्ट में उकेरा मुख्यमंत्री बघेल का चेहरा :

मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने पुरी (ओडिशा) के समुद्र तट पर सैंड आर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा उकेरकर जन्मदिन पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top