पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज, विकसित भारत का लक्ष्य आम आदमी को कई उम्मीदें

रायपुर (News27) 23.07.2024 । प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी। इस बजट में आम आदमी के लिए क्या है ? यह सवाल अहम है। विशेषज्ञों के अनुसार यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर निर्धारित होना बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा भी है कि हम इस बार मजबूत बजट पेश करने वाले हैं, जो साल 2047 तक भारत को विकसित राश्ट्र के तौर पर पेश करने पर फोकस रहेगा। उन्होंने देश की इकोनॉमी पर बात करते हुए कहा था कि भारत लगातार दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश बना हुआ है और लगातार 3 बार से 8 फीसदी ग्रोथ के साथ हम विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि आने वाला 5 साल हमारे लिए बेहद खास रहने वाले हैं । बजट को लेकर पहले से ही तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आम आदमी को इस बजट से कई उम्मीदें हैं।

……………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top