रायपुर (News27) 25.07.2024 । छत्तीसगढ प्रदेश, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत गुट के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने शरद पवार और माननीया श्रीमती सुप्रिया सुले के नीतियों के प्रति विश्वास जताते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष-शरदचंद्र पवार में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से उनके दिल्ली स्थित 6 जनपथ में मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजनीति के बारे में सलाह मशविरा लिया। मुलाक़ात के दौरान श्री पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में रायपुर दक्षिण विधानसभा का मध्यावधि चुनाव होना है। इसके साथ ही नगर निगम, पंचायत का चुनाव होने हैं। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार पक्ष के लोग चुनकर आएँ, इसके लिए पूरी ताक़त और ज़िम्मेदारी से आपके दिशानिर्देश में काम किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित पार्टी कि राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव और कार्यालय प्रभारी, राजीव कुमार झा से भी मुलाक़ात कर पार्टी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की। राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार झा ने पार्टी प्रवक्ता महेश तपासे की मौजूदगी में पुरुषोत्तम पांडेय को बधाई दी और पार्टी के नीतियों वे सिद्धांतों को फैलाने के लिए निर्देशित किया । गौरतलब है कि पुरुषोत्तम पांडेय पुणे में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल से भी मुलाक़ात कर चुके हैं। जयंत पाटिल ने भी पार्टी के क्रियाकलापों में किस तरह से अपनी और बेहतर सहभागिता निभा सकें, इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बधाई दी है।
……………………..

