बेहतर कारोबारी गति और औसत जमा और अग्रिम में लगातार वृद्धि से मिले बेहतर नतीजे
रायपुर (News27) 26.07.2024 । भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा की। तिमाही के लिए बैंक का कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16% बढ़कर 9,637 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 5,797 करोड़ रुपये की तुलना में 6,035 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले साल की तुलना में 4% की वृद्धि दर्शाता है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) Q1FY24 में 11,959 करोड़ रुपये से वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 12% YOY और 3% QOQ बढ़कर 13,448 करोड़ रुपये हो गई।
Q1FY25 के लिए इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 4.05% रहा। CASA जमा में 4% की वृद्धि हुई, जबकि CASA अनुपात 42% रहा। बैंक का परिचालन राजस्व Q1FY24 में 17,046 करोड़ रुपये से 13% YOY बढ़कर Q1FY25 में 19,232 करोड़ रुपये हो गया। 30 जून 2024 तक, बैंक ने सकल NPA और शुद्ध NPA के स्तर को क्रमशः 1.54% और 0.34% पर रिपोर्ट किया, जबकि 30 जून 2023 को यह 1.96% और 0.41% था। Q1FY25 के लिए बैंक की शुल्क आय 16% YOY बढ़कर 5,204 करोड़ रुपये हो गई। रिटेल शुल्क में वर्ष दर वर्ष 18% की वृद्धि हुई तथा यह बैंक की कुल शुल्क आय का 71% रहा। कुल पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CAR) 16.65% रहा, जिसमें CET 1 अनुपात 14.06% रहा। बैंक का वेल्थ मेनेजमेंट बिजनेस भारत में सबसे बड़े व्यवसायों में से एक है, जिसमें 30 जून 2024 के अंत तक 5,99,108 करोड़ रुपये की प्रबंधन के तहत संपत्ति (AUM) है, जो 40% YOY बढ़ी है। उच्च (HNI) और अति-उच्च-निवल-मूल्य (UHNI) वाले ग्राहकों के लिए बैंक का प्रस्ताव बरगंडी प्राइवेट, 13,071 परिवारों को कवर करता है। बरगंडी प्राइवेट के लिए AUM 31% YOY और 14% QOQ बढ़कर 2,09,451 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की सहायक कंपनियों ने Q1FY25 में 436 करोड़ रुपये के PAT के साथ स्थिर प्रदर्शन किया, जिसमें सालाना आधार पर 47% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 30 जून 2024 तक, बैंक के पास 5,427 घरेलू शाखाओं और विस्तार काउंटरों का नेटवर्क था, साथ ही 2,987 केंद्रों में 182 बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसीबीओ) स्थित थे, जबकि 30 जून 2023 तक 2,754 केंद्रों में 4,945 घरेलू शाखाएं और विस्तार काउंटर और 156 बीसीबीओ स्थित थे।
एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, “सिटी इंटीग्रेशन के अंतिम चरण के लिए सभी टीमों के एक साथ काम करने के मामले में पिछली तिमाही महत्वपूर्ण थी। मुझे खुशी है कि इंटीग्रेशन हो गया है और यह परिवर्तन के आकार और पैमाने को देखते हुए काफी हद तक सहज था। मैं उन टीमों का आभारी हूं जिन्होंने इसे संभव बनाने में अथक परिश्रम किया। साथ ही, हमारे 2 मिलियन नए ग्राहकों को हम पर अपना भरोसा और विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद!”
——————————————–

