ads

सरकार के तुगलकी निर्णय से 2 लाख मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट

रायपुर (News27) 02.08.2024 । कांग्रेस ने मांग किया है कि सरकार उद्योगों और आम उपभोक्ताओं की बिजली के दामों की बढ़ोतरी को तत्काल वापस ले। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार के तुगलकी निर्ण के कारण राज्य की लौह उत्पादन इकाईयां बंद हो गयी है। इनमें काम करने वाले 2 लाख से अधिक मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उद्योगों को राहत देने तथा उद्योगों में काम करने वाल छत्तीसगढ़िया मजदूरों की रोजी-रोटी बचाने के लिये उद्योगों के बिजली के दामों में विशेष रियायत दिया था ताकि छत्तीसगढ़ की लौह इकाईयां पड़ोसी राज्य से सस्ते में उत्पादन कर सके और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली लौह इकाईयों की मदद हो। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को भी 400 यूनिट तक की बिजली के दामों को आधा कर राहत प्रदान किया था। किसानों को 5 एचपी तक पंप के लिये बिजली मुफ्त मिलती थी। भाजपा की सरकार आने के बाद सरकार के आिर्थक कुप्रबंधन के कारण सभी वर्गो के बिजली के दाम बढ़ गये है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के साथ भाजपा सरकार आने के बाद जनता को पूरे 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। 7 माह में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिये बंद न हो, रात में तो बिजली की स्थिति तो और भयावह हो जाती है, घंटो बिजली गोल हो जाती है। भाजपा से न सरकार संभल पा रहा और न ही व्यवस्थायें। सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। प्रदेश के अनेक जिलों में तो पूरी रात बिजली कटौती हो रही है। भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रहा है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी किया जाता था और आम जनता को 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रवि फसल लगाने वाले किसानों को भी बोरवेल चलाने के लिए बिजली निःशुल्क मिलता था। कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई थी। 1000 रू. महीना महिलाओं को देकर भाजपा सरकार बिजली बिल के रूप में दुगुना वसूल रही है।

————————————-

यह भी पढ़ें:-

महतारी वंदन में सभी महिलाओं को राशि नहीं मिल रही – कांग्रेस

सरकार की नीयत में खोट आ गया है पात्र महिलाओं को अपात्र बनाया जा रहा

रायपुर (News27) 02.08.2024 । महतारी वंदन में सभी पात्र महिलाओं को महतारी वंदन की राशि नहीं मिल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने वादा किया था सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रू. दिया जायेगा। मुख्यमंत्री और कलेक्टर की पत्नी को भी राशि देने का दावा भाजपा ने किया था। भाजपा के चुनावी वादे के अनुसार 1 करोड़ 4 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की राशि मिलनी चाहिये। लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा अपने वादे से मुकर गयी है तथा अनेक नियम कानून बना दिया जिसके कारण लगभग चालीस लाख महिलाएं योजना के दायरे से बाहर हो गयी, मात्र 70 लाख महिलाओं को पात्र बताया गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिन 70 लाख महिलाओं को सरकार ने पात्र बताया है उन सभी के खाते में भी पैसा नहीं जा रहा है। सरकार घोषित 70 लाख में से 25 प्रतिशत महिलाओं के खाते में पैसे डाल रही है। जुलाई माह में सभी पात्र महिलाओं को राशि नहीं मिली है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर सभी जगह से राशि नही मिलने की शिकायते आ रही है। लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से हटा दिया गया था। सरकार बताये कि चार किश्त जिनके खाते में गया था वे पांचवी किश्त में अपात्र कैसे हो गयी? यदि अपात्र थी तो तीन, चार माह का पैसा क्यों दिया गया? सरकार बताये महतारी वंदन योजना की चौथी और पांचवी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जिन महिलाओं के खाते में चौथी और पांचवी किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट आ गया है, आगे सभी महिलाओं के खाते में पैसा आयेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। आने वाले महिनों में महतारी वंदन योजना बंद हो जायेगी इसकी गारंटी है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित किया है कि झूठ, लफ़्फ़ाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का केवल शोषण कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर प्रदेश के 1 करोड़ 4 लाख महिला मतदाताओं में से अधिसंख्यक महिलाओं का इंतजार अब तक खत्म नहीं हुआ है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलायें पूरी तरह से ठगी गई, यही नहीं जिन्हे पात्र बताया उनका पैसा भी खातों में अब तक नही आये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पांचवी किश्त 70 प्रतिशत महिलाओं को नहीं मिला है। यह महिलाओं के साथ धोखा और छल है। साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, उनका उपहास न उड़ाये, सभी महिलाओं के खाते में पूरा पैसा डाला जाये।

———————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here