
रायपुर (News27) 03.08.2024 । राजस्थान विद्युत मंडल को सरगुजा में पीईकेबी कोल ब्लाक में उत्खनन की अनुमति के संबंध में साय सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजस्थान विद्युत मंडल के द्वारा अखबारों में छपाये गये विज्ञापनों से साफ हो रहा है कि राज्य सरकार ने वहां पर उत्खनन की अनुमति दिया है। इसके पहले भी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया में ट्वीट कर दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री के ट्वीट को राज्य सरकार ने खारिज किया था लेकिन अब छपे विज्ञापन बता रहे कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सही ट्वीट किया था। भाजपा सरकार राज्य की जनता से सब कुछ छुपाना चाहती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा किराज्य के हितों को दरकिनार कर साय सरकार ने राजस्थान को कोल उत्खनन की अनुमति दे दिया है। हसदेव अरण्य कोल फील्ड में संचालित परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग उत्खनन के लिये दे दिया है। दलीय प्रतिबद्धता में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के हितों तथा राज्य के पर्यावरण को अनदेखी किया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राज्य के हितों को देखते हुये यहां पर उत्खनन की अनुमति देने से मना कर दिया था जबकि उस समय राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार थी। उसके बावजूद कांग्रेस की सरकार ने राज्य के हितों से समझौता नहीं किया था। इस खदान को रद्द करने कांग्रेस की सरकार ने केंद्र सरकार के पास अनुशंसा भी भेजा था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के दबाव में राज्य के कोल उत्खनन की बंदरबांट शुरू हो गयी है। भाजपा सरकार अडानी के हितों को सवंर्धित करने के लिये राज्य के जल, जंगल, जमीन खनिज संपदा को अडानी को सौपना शुरू कर दिया गया है।
———————————–

साय सरकार के आर्थिक कुपबंधन से बिजली के दाम बढ़े : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर (News27) 03.08.2024 । स्टील उद्योगों को बिजली बिल में राहत को घोटाला बताना भाजपा सरकार की घटिया मानसिकता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली बिल के दाम बढ़ाकर साय सरकार ने आम उपभोक्ता सहित उद्योगों और किसानों की कमर तोड़ने में लगी है। ऊपर से पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा दी गयी रियायतों को घोटाला बताकर अपनी नाकामियों पर से पर्दा डालने का प्रयास है। कोरोना काल में जब उद्योग, व्यापार बंदी के कागार पर खड़े थे तब कांग्रेस की भूपेश सरकार इन उद्योगों में काम करने वाले 2 लाख से अधिक छत्तीसगढ़िया मजदूरों की रोजी-रोटी बचाने के लिये उद्योगों को बिजली बिल में रियायत दिया ताकि उद्योग बंद न हो और मजदूरों को उनका रोजगार मिलता रहे। सरकार के द्वारा दिये गये विभिन्न रियायतों को फायदा यह हुआ कि जब देश में कोरोना काल में उत्पादन घट गया, आर्थिक मंदी आ गयी छत्तीसगढ़ इस आर्थिक मंदी से अछूता रहा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो आम उपभोक्ताओं को मिल रहे 400 यूनिट तक के बिजली बिल के छूट को भी समाप्त करने का षड़यंत्र रच रही है। किसी दिन सरकार के तरफ से छूट आ जायेगा कि 45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 4000 करोड़ से अधिक का छूट देकर पूर्ववर्ती सरकार ने घोटाला कर दिया। अतः बिजली के दामों में छूट को समाप्त किया जाता है। अपनी नाकामी तथा आर्थिक कुप्रबंधन को पूर्ववर्ती सरकार पर डालना भाजपा सरकार की फितरत बन गयी है। सरकार का वित्तीय प्रबंधन फेल हो चुका है। 7 माह में 28000 करोड़ रू. साय सरकार ने कर्जा ले लिया है। सारी जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया। अब उपभोक्ताओं को मिलने वाली रियायत को घोटाला बताकर अपनी सरकार के द्वारा बिजली के दाम बढ़ाने के निर्णय को सही ठहराने की साजिश की जा रही है।
—————————————-

क्या बेटी होना गुनाह है? क्यों भाजपा सरकार में असुरक्षित है बेटियां?- वंदना राजपूत
रायपुर (News27) 03.08.2024 । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं भाजपा सरकार में प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्या बेटी होना गुनाह है? क्यों असुरक्षित है बेटियां ? भाजपा के सरकार में कानून व्यवस्था ठप्प हो गई है। आरोपियों के मन में कानून का भय नहीं रहा क्योंकि आरोपी को संरक्षण देने का काम भाजपा सरकार की डीएनए में है। कबीर नगर रायपुर में दिनदहाड़े रास्ता में 17 वर्षीय युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किया जाता है, नाबालिक लड़की की खून से पूरी सड़क लाल हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर में ही 28 वर्षीय युवती के साथ कुछ दिन पहले रेप की घटना घटती है। थाना में रिपोर्ट तो दर्ज कर लेते हैं लेकिन रेपिस्ट गिरफ्तार नहीं हो पाता, नतीजा 27 जुलाई को दिनदहाड़े भनपुरी चौक पर बलात्कार आरोपी ने रेप पीड़िता को सड़क पर घसीटा और पीटा और आरोपी ने कहा कि पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के नेता बेटियों के सुरक्षा को लेकर सिर्फ वादा करते हैं जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है प्रतिदिन प्रदेश में लगभग चार महिलाएं बलात्कार की शिकार हो रही है और दरिंदगी इस कदर हावी हो गई है कि महिलाओं के ऊपर अत्याचार, अनाचार और हत्या का केस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रहा है। भारतीय जनता पार्टी की नेत्रियां अवसरवादी राजनीति करती है। भाजपा शासन में लगातार बढ़ते अपराध, बलात्कार, हत्या पर मौन हो जाती है। बहुत सारे अमानवीय घटना घटती है जो मीडिया वालों को पता नहीं चल पाता जिसके कारण मीडिया में उजागर नहीं हो पाता तो उस घटना का थाने में शिकायत दर्ज भी नहीं होती, वह गुमनाम लड़कियां अपना जीवन यूं ही खत्म कर देती है। क्या बेटियां होना गुनाह है?
—————————————–

भाजपा सरकार बताये नये 18 लाख आवास बनाने हितग्राहियों को पैसा कब मिलेगा : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर (News27) 03.08.2024 । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बताएं नये 18 लाख आवास बनाने हितग्राहियों को पैसा कब मिलेगा ? केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2024 से अब तक एक भी मकान स्वीकृत नहीं किए हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान 1176142 ग्रामीण पीएम आवास स्वीकृत किया गया था जिसमें से 10 लाख 88492 आवास पूर्ण हो चुके हैं और 87650 आवास का निर्माण कार्य चल रहे हैं। 309000 शहरी आवास स्वीकृत किए थे जिसमें से 279000 से अधिक आवास पूर्ण हो गए हैं शेष आवास का निर्माण चल रहा है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो 18 लाख आवास देने का वादा किया था बीते 8 महीने में एक भी हितग्राहियों को आवास बनाने राशि जारी नहीं किया गया है। ना ही केंद्र सरकार से स्वीकृति मिली है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 18 लाख आवाज देने का वादा किया था और आज सरकार बनने के बाद उन गरीबों को आवास देने से बीजेपी पीछे हट रही है। प्रदेश के आवासहीन भाजपा के वादा खिलाफी के शिकार हो गए हैं। भाजपा ने प्रदेश के गरीबों को झूठा वादा किया था मोदी की गारंटी आवासहीनों के लिए चुनावी जुमला साबित हुआ है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने का झूठा आरोप लगाया था। आज आंकड़े बता रहे हैं कि 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया है इस मामले में गुजरात भी पीछे हैं। भाजपा सरकार को 18 लाख आवास के हितग्राहियों को तत्काल मकान बनाने पैसा देना चाहिए।
————————————————————————————————————————

