छत्तीसगढ़ शिवसेना का आज निकलेगा भव्य त्रिशुल यात्रा

नगरीय निकाय चुनाव में शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे बढ़चढ़कर लेगी हिस्सा

रायपुर (News27) 05.08.2024 । छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे की त्रिशुल यात्रा आज 5 अगस्त दिन सोमवार को धूमधाम से निकाला जाएगा। इस बात की जानकारी पत्रवार्ता में दी गई। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह त्रिशुल यात्रा हर साल की तरह लाखेनगर से निकलकर हजारो की संख्या में शिवसैनिक एवं युवासेना, कामगार सेना, महिलासेना, त्रिशुल हाथ में लेकर ढोल-धमाल नगाड़ों व शिव भक्ति एवं बोल बम की गूंज के साथ महादेव घाट हटकेश्वरनाथ को त्रिशुल अर्पण करेंगे। छग शिवसेना ने पत्रवार्ता में बताया कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में इस वर्ष शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे बढ़चढ़कर हिस्सा लेगी, जिसके लिये शिवसेना की बैठके स्थानीय और प्रदेश स्तर पर करने की तैयारी है जिसमें पुरे प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के सभी जगहों पर प्रत्याशी उतारे जाने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शीघ्र ही शिवा संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल रहेंगे। इस नगरीय चुनाव में मुद्दा होगा हृद्यय में राम-हर हाथ को काम। शिवसेना ने कहा कि उद्योग बंद होने से मजदुरों को परिवार का पालन पोषण में दिक़्क़त आ रही लेकर शासन को मिलने वाली राजस्व का भी एक बड़ा नुक़सान हो रहा, जिससे विकास में रुकावट आ सकती है। शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे की माँग है सरकार बीच का रास्ता निकाले जिससे मज़दूर को रोज़गार चलता रहें और परिवार का पालन पोषण में दिक़्क़त न हों और सरकार को मिलने वाली राजस्व का भी नुक़सान न हो। प्रेसवार्ता लेने वाले में संजय नाग प्रदेश प्रवक्ता एचएन सिंह पालीवार, सन्न्नी देशमुख एवं अन्य पदाधिकारी प्रमुख शामिल थे।
……………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top