दिवाकर पी.सिंह ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा रायपुर अंचल प्रमुख का कार्यभार संभाला

रायपुर (News27) 06.08.2024 ।  बैंक ऑफ़ बड़ौदा  के महाप्रबंधक  दिवाकर पी. सिंह ने 05.08.2024 को नवगठित रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। रायपुर अंचल  में कार्यभार ग्रहण करने  से पहले आप मॉरीशस  में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के परिचालन प्रमुख व अफ्रीकन क्लस्टर हेड रहे । आपके  पास 28 वर्षों का व्यापक कार्यानुभव है, आपने  बैंक में  विदेशी परिचालन प्रमुख, सहित क्षेत्रीय प्रमुख, शाखा प्रमुख जैसे विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया है। अपने कार्यकाल के दौरान आपने उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और केन्या में विभिन्‍न पदों  पर आसीन रहते हुए सेवाएं दी हैं। वर्तमान में आपका प्रमुख उद्देश्य ग्राहकों को आदर्श बैंकिंग सुविधाएं  प्रदान करते हुए छ्त्तीसगढ़ सहित देश के आर्थिक विकास में योगदान देना है ।

——————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top