त्रिशुल यात्रा में राजधानी रायपुर के हजारों शिवसैनिक हुए शामिल

रायपुर (News27) 07.08.2024 । छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य त्रिशुल यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रदेश सहित राजधानी रायपुर के हजारों शिवसैनिकों ने त्रिपुंड लगाकर शिवघोश के साथ इस यात्रा में शामिल हुए कार्यक्रम की जानकारी संजय नाग प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सावन माह के तीसरे सोमवार को त्रिशूल यात्रा निकाली गई, यह यात्रा लाखेनगर से ढोल-धमाल नगाड़ा, हाथ में त्रिशुल लिए शिव भक्ति के गीतों के साथ नाचते गाते झूमते महादेव घाट में पहुँच कर हटकेश्वरनाथ को त्रिशुल अर्पण किया गया। संजय नाग ने बताया कि हर साल की तरह और हिन्दू हृदय सम्राट स्व. बालासाहेब ठाकरे के बताये हुए मार्ग पर चलकर काम किया जा रहा है। शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में संजय नाग, डॉ.आनंद मल्होत्रा, सुनील कुकरेजा, एचएन सिंह पालीवार, लोकेश ठाकुर, शशांक देशमुख, विजय नाग, बल्लू जांगड़े, संतोष मार्कण्डे, मुरारी सोनी, प्रमोद साहु, हरीश यादव, ओम जंघेल, श्रवण साहु, साईं प्रजापति, आनंद तिवारी, लक्ष्मी कश्यप, प्रकाश यादव, बिट्टू यादव आदि उपस्थित रहे।
……………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top