सीएम विष्णुदेव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर (News27) 16.08.2024 । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देश ने वीर सपूतों, बलिदानों एवं अपने सर्वस्व न्यौंछावर करने वालों को याद किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा भी देश के क्रांतिवीरों को नमन किया। सीएम श्री साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर उन्हें याद किया।

आजादी के बाद वैचारिक स्वतंत्रता और स्वेच्छतावाद की ऐसी परम्परा चली कि जिससे कई भारतीय इतिहासकारों ने भी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हिस्से लेने वाले जिनका देश की आजादी में अहम योगदान रहा उन्हें अछुता रखा गया, लेकिन उनका योगदान आजाद भारत के लिए उतना ही अनुकरणीय रहा। ऐसे ही देश की आजादी की ऐतिहासिक पन्नों में जिनका उल्लेख कमतर होता है उन्हें याद कर युवाओं को यह बताना आवष्यक है कि स्वतंत्रता अक्सर बलिदान मांगती है जिनमें गिने-चुने लोग ही नहीं दबे-कुचले लोगों ने अपनी भागीदारी दी थी और उनका योगदान भी देश के अग्रणी श्रेणी में गिने जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से कम नहीं है।
……………………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top