सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर (News27) 16.08.2024 । सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता अग्रवाल समाज सेवी द्वारा धवजारोहण किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया उक्त अवसर पर शाला की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता यादव समाज सेवी श्री पीयूष जैन शाला की शिक्षिका तुलसी श्रीवास सरोजनी यदु उषा निषाद भूमिका साहू आरती गोस्वामी अमिता यादव माधुरी सेन सुनीता यादव आदि उपस्थित थे ।
इस अवसर पर विद्यालयीन छात्राओं द्वारा छतीसगढ़ी राज गीत अरपा पेरी की शानदार प्रस्तुति दी, कार्यक्रम का मंच संचालन तुलसी श्रीवास तथा आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता यादव ने किया।

————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top