बताए मुंह से बजाए जाने वाले वाद्य यंत्र के फायदे
रायपुर (News27) 16.08.2024 । राजधानी रायपुर में 78वें आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब द्वारा अमिरिया पब्लिक स्कूल एवम आर.डी. तिवारी गवर्मेंट स्कूल में देशभक्ति गानों में म्यूजिकल परफॉर्मेस दिया। इस संस्था के संस्थापक रिटायर्ड आईपीएस श्री राजीव श्रीवास्तव है, जिनके द्वारा इस संस्था का गठन 2015 में हुआ , उनका मुख्य उद्देश्य संगीत के माध्यम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों के शरीर और मन की संपूर्ण देखभाल करना है, जिसमें माउथ ऑर्गन, सैक्सोफोन, बांसुरी, मेलोडिका और सीटी जैसे संगीत वाद्ययंत्रों का उपयोग किया जाता है। बेहतर श्वास और एकाग्रता के लिए श्वसन प्रणाली और फेफड़ों को मजबूत करना व्यक्तियों के संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ाता है जिसमें अनुलोम- विलोम सबसे महत्वपूर्ण है और इस प्रकार यह क्लब संगीत और मस्ती को स्वास्थ्य के साथ जोड़ता है ताकि हम जिस प्रदूषण से सांस लेते हैं उससे लड़ सकें। यह संस्था पूरे छत्तीसगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम करता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलाकार रामनिवास गुप्ता,शिवशंकर गुप्ता, दिलीप वर्मा, नवाज़ खान, नेहा पुरोहित, राजीव वाघेला, अलक्षेन्द्र मोगरे, तारेकेश्वर वर्मा, विशाल साहू, नीरव वाघेला, कलश वाघेला, अर्चित अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुति दी। शाइस्ता खान ने धन्यवाद ज्ञापन में साथ स्कूल के बच्चों एवं शिक्षको को बताया की हम किस तरह से वाद्ययंत्र बजा कर हम अपने शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रख सकते हैं।
—————————————–

