हिण्डाल्को के  कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर एक ” हर घर तिरंगा ” रैली निकाली 

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लहराया

बलरामपुर/कुसमी । हिंण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड  खान प्रभाग सामरी कार्यालय में  उत्साह उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।  कार्यालय परिसर में हिण्डाल्को खान प्रभाग के महाप्रबंधक संजय पारधी के द्वारा ध्वजारोहण  किया गया।   कंपनी के सुरक्षाकर्मीयों के द्वारा परेड निकाली गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए  कर्मचारियों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हिंण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग सामरी के कार्यालय आवासीय परिसर एवं खदान क्षेत्र तथा कार्य क्षेत्र के सभी गांवों में हर घर तिरंगा लगाया गया । इस अवसर पर हिण्डाल्को के आवासीय परिसर तथा कार्यालय क्षेत्र के आस पास कंपनी के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर एक ” हर घर तिरंगा ” रैली निकाली गयी इसके अतिरिक्त कार्य क्षेत्र के तीनों लीज कुदाग, सामरी, टाटीझरिया के अंतर्गत आने वाले गांवों में बड़ी तादाद में हिण्डाल्को अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों को झंडा वितरित किया गया । हर घर तिरंगा अभियान एक ऐसा अभियान है जिसमें एक भारतीय के रूप में भाग लेने में हमें गर्व है यह अभियान हमें राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को भी याद दिलाता है। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतिक है बल्की यह राष्ट्र के निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल भारतवासियों के दिलों में देश भक्त की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जागरूकता बढाने के लिए की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top