
रायपुर (News27) 23.08.2024 । रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर विजय सिंधी सेवा मंच द्वारा अनोखा आयोजन किया गया । इस अवसर पर मंच द्वारा वृक्षों और बेजुबान पशुओं को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया ।
मंच के सदस्यों द्वारा बताया की इस आयोजन का उद्देश्य प्रकृति एवम मुक पशुओं का संरक्षण है, जिस तरह एक भाई अपने बहन से राखी बंधवाकर उसकी रक्षा का वचन देता है उसी तरह हमें भी प्रस्कृति एवम मुक पशुओं की सदेव सेवा व रक्षा करनी चाहिए यह हमारा दायित्व बनता है, रक्षाबंधन का पर्व यही संदेश हमें देता है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के संस्थापक प्रशांत राज गावरी, पलाश आडवाणी , अमर चंदानी, सुरेश तहलयानी, रवि पंजवानी, भीम आडवाणी, सत्यम जसवानी, पंकज पाहुजा मौजूद थे ।
———————————————–

