
हरियाणा जम्मू कश्मीर चुनाव से ध्यान भटकने वन नेशन वन इलेक्शन का राग अलाप रहे
रायपुर (News27) 20.09.2024 । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन भारतीय जनता पार्टी का जुमला बन गया है लोकसभा चुनाव के पहले से वन नेशन वन इलेक्शन करने का दावा इनके द्वारा किया जा रहा था लोकसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है आज फिर हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं भाजपा को दोनों राज्यों में करारी हार के संकेत मिल गए हैं जनता भाजपा के झांसा और बहकावे में नहीं आ रही है चारों तरफ भाजपा के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है। तब भाजपा वन नेशन वन इलेक्शन का राग अलाप कर जनता को मूल मुद्दों से भटकाने का षड्यंत्र कर रही है वन नेशन वन इलेक्शन भारत के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है इसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रधानमंत्री मोदी में साहस है कि वे इस्तीफा देकर एक साथ फिर से चुनाव करायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा केंद्र में भाजपा की सरकार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के रहमो करम पर चल रही है। 100 दिन के सरकार में जिस प्रकार से विपक्ष ने मजबूती के साथ मोदी सरकार को जन विरोधी नीतियों को और बिलों को वापस करने मजबूर कर दिया है भाजपा के गठबंधन दल के लोग भी मोदी सरकार के कई नीतियों का खुलकर विरोध कर चुके हैं ऐसे में भाजपा को महसूस हो गया है कि मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। और देश में मध्यवर्ती चुनाव हो सकते हैं इसीलिए वन नेशन वन इलेक्शन की बात करके हरियाणा और जम्मू कश्मीर के मतदाताओं को भ्रमित करने की चाल भाजपा चल रही है भाजपा कुछ भी कर रहे इस देश में वन नेशन वन इलेक्शन संभव ही नहीं है और मोदी सरकार यदि मध्यवर्ती चुनाव में जाएगी तो भाजपा को 200 सीट भी नहीं मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश की जनता भाजपा मोदी के झूठ और जुमले को समझ चुकी है लोकसभा चुनाव के पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पास किया गया था लेकिन लोकसभा चुनाव और जहां भी विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं वह महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है अब वन नेशन वन इलेक्शन बिल भी देश की जनता के लिए गुमराह करने वाला बिल है इसका लाभ देश को नहीं मिलेगा देश में लोकतंत्र के और संविधान के अनुसार ही चुनाव होते रहेंगे यह देश भाजपा की मनमानी से नहीं चलेगा। -फाईल फोटो
यह भी पढ़ें:-

प्रशांत साहू की मौत की न्यायिक जांच हो,गृहमंत्री तत्काल इस्तीफा दें – कांग्रेस
रायपुर (News27) 20.09.2024 । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोहारीडीह मामले में जेल में बंद प्रशांत साहू के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पिटाई किया था। मृतक के परिजनों का भी आरोप है पुलिस ने उसके साथ मारपीट किया था जिसके कारण उसकी मौत हुई थी। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुलिस की अराजकता नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये गृहमंत्री तत्काल इस्तीफा दें,उन्होंने कहा कि प्रशांत साहू के मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जानी चाहिये तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवही होनी चाहिये। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है सत्ताधीशों के संरक्षण में पुलिस पूरी तरह निकम्मी और षड्यंत्रकारी बन चुकी है। सरकार में बैठे हुये लोग पुलिस को उसका मूल काम नहीं करने दे रहे कभी निर्दोषों के खिलाफ कार्यवाहियां करवाई जाती है, कभी विपक्ष के नेताओं के खिलाफ पुलिस से षड़यंत्र करवाया जाता है। पुलिस कानून व्यवस्था को संभालने का अपना मूल काम करना बंद कर चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस की अराजकता नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये गृहमंत्री इस्तीफा दें।
——————————————————————————————-

