नया डिजिटल मकान नम्बर कार्ड बनेगा , सर्वेयर घर – घर पहुंच रहें
जशपुर नगर. शासन ने मकान नम्बर जरूरी कर दिया हैं. जिसे सु हिलयत के लिए जारी किया गया हैं .जिसकी उपयोगिता दिख रहीं. आजकल विभिन्न आवेदनों में मकान नम्बर कि आवश्यकता पडती है. यदि पता के साथ मकान नम्बर नही होगा तों पता अधूरा माना जाएगा. जिससे भविष्य में आपको दिक्क़त हो सकती हैं. यदि आपने अपना मकान नम्बर नही जुड़वाया तों आप नगरपालिका, निगम या पंचायत में अपना नाम जुड़वाये. आपको मकान नम्बर वहीं से प्राप्त होगा. पहले मकान नम्बर बिल्ला का कार्य पालिका, निगम पंचायत के द्वारा होता था. लेकिन शासन ने यह काम अब निजी कम्पनी को दी गई हैं.
विगत दिनों से मकान नम्बर कि सर्वेयर टीम जिला मुख्यालय पहुंची हैं जो घर -घर सर्वे कर आपका नाम और मकान नम्बर मिलान कर रहीं हैं. सर्वेयर टीम मकान नम्बर कि सर्वें कम्प्लीट कर महीनों में डिजिटल कार्ड प्रदान करेंगी . समय के साथ बदलाव होता हैं यह आपको घरों में मकान नम्बर बिल्ला देखने को मिलेगा. पिछले दौर में मकान नम्बर बेच कि तरह रहते थे जिसे बदला भी जाता था. कई बार तों एक घर में दो अलग -अलग मकान नम्बर तक लग जाते थे जिससे लोग कन्फयुज में पड़ जाते थे. समय के साथ चीजों में बदलाव हुए मकान नम्बर भी आधुनिक हो गए. जो डिजिटल होगा जिस पर स्केनर लगे होंगे. जो स्केन करने के साथ आपका पता और मकान पता दिखयेगा . पूछने पर सर्वेयर ने बताया कि अभी घर -घर जाकर सर्वे कर रहें हैं. अभी नगर पालिका क्षेत्र में सर्वे शुरू हैं फिर गांवो में भी सर्वे होगा. मकान नम्बर जांच रहें ताकि किसी तरह कि गड़बड़ी मत हो. मकान क्रमांक क्रमशः होता हैं. इसी आधार पर ही काम किया जा रहा हैं. जल्द डिजिटल नया मकान नम्बर आपको दिया जाएगा. मकान नम्बर में कोई बदलाव नही किया जाएगा. पूर्व कि तरह सर्वे लिस्ट में मकान नम्बर हैं वहीं आपका फाइनल मकान नम्बर हैं.
रायपुर समेत अन्य शहरों डिजिटल कार्ड लग रहें
मतदाता सूची के आधार पर ही मकान का पूर्व सर्वे किया गया हैं. सही पते और जानकारी ही असल नागरिकता हैं. रायपुर समेत अन्य शहरों नया कार्ड मकानों पर लग गए हैं. जिन जिलों में नया मकान नम्बर कार्ड नही दिया गया हैं वहां तेजी से सर्वे कार्य चल रहा हैं.

