जोखिम लेकर अवागमन कर रहें ग्रामीण
जशपुर नगर. सालेकेरा पंचायत के मोराडीह सालेकेरा सड़क कि सालों बाद भी कोई सुधार नही हुआ बल्कि सड़कों कि हालत और ख़राब हो रहीं हैं. सड़क बनाने कों लेकर लम्बे समय से कयास लगाएं जा रहें पर सालों बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. प्रशानिक उदासीनता कि वजह से अब तक जर्जर सड़क नहीं बनी हैं जिससे आवागम में भारी दिक्क़त हो रहीं हैं. जर्जर सड़क कि मार लोग लम्बे समय से झेल रहें हैं.फिर भी लोग जर्जर सड़क पर अवागमन के लिए मजबूर हैं. यहीं से अधिकारी, कर्मचारी गुजर रहें पर किसी कोई ध्यान नहीं हैं.
बरसात में सालेकेरा गांव कि जर्जर सड़क का बुरा हाल है पहाड़ व खेतों का पानी सड़कों तक पहुंच रहा जिससे सड़क खोखला हो रहा वहीं अंदर कि मिट्टी धस रहीं हैं जो हादसे कों आमंत्रित कर रहीं हैं. अगर समय रहते मरम्मत नहीं किया गया तों सड़क धस जाएगा. बता दें कि यह एक मात्र ऐसा सड़क है जो एक पंचायत के अंतर्गत 4 गांव मोराडीह सालेकेरा दरीगाढ़ा, नवाटोली को जोड़ती है जिसकी हालत बहुत ख़राब है,अभी बरसात के दिनो में इस सड़क से गुजरना बहुत ही जोखिम भरा है.ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क एकदम खोखला हो चुका है। सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। सालेकेरा सरपंच कुंती भगत ने बताया कि कोरोना से पहले जनदर्शन में कलेक्टर कों ज्ञापन दिए थे लेकिन सालों बाद भी सड़क नहीं बना. साढ़े तीन किलोमीटर तक सालेकेरा मोराडीह तक सड़क जर्जर हैं .पूर्व सड़क बनाने के लिए गिट्टी बिछा पर कभी सड़क नहीं बनी. अब तों गिट्टी भी सड़क से बाहर निकल रहें.
सड़क ख़राब कि वजह से टाइम पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचता
सालेकेरा पंचायत के मोराडीह सालेकेरा कि सड़कें ख़राब होने के कारण जिला मुख्यालय आने में काफी समय लगता हैं. जशपुर नगर से आरा 20 किलोमीटर के आसपास हैं. इससे आगे सालेकेरा पंचायत हैं इधर से अन्य गांव भी जुड़े हैं. एमरजेंसी में एम्बुलेंस सड़कें ख़राब होने के कारण समय पर पहुंच नहीं पाता हैं जिससे कई बार घटनाएं घटती हैं. बदलते दौर में गांव -गांव गाड़िया हो गए पर सड़कों में सुधार नहीं हुआ हैं. ग्रामीणों के लिए अधूरा निर्माण जर्जर सड़क परेशानी का सबब बना हुआ है.
ग्रामीण सड़क योजना से दूर सड़क
ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव -गांव कि सड़क पक्की बन रहीं पर मोराडीह सालेकेरा सड़क कि सड़क ग्रामीण सड़क योजना से दूर हैं. सड़क का हाल देखने से पता चलता है कि सड़क पूर्व अधूरा निर्माण हुआ था लेकिन सड़क के जर्जर हो जाने के बाद मरम्मत नही कराया गया. जिससे सड़क का हालखस्ता हो गया. सड़क कि गिट्टी दिख रही है.गाड़ी, सायकल दौड़ने पर हीचकाली मार रहीं.
ग्रामीणों का कहना हैं कि ग्रामीण सड़कों का जब निर्माण होता हैं तब ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमितता व भ्रष्टाचार किया जाता हैं कमीशन खोरी कि वजह से सही ढंग से काम नहीं हो पाया सड़क निर्माण भी अधूरा रहा.
कार्यपालन पालनअभियंता प्रधानमंत्री मंत्री ग्रामीण सड़क योजना
एन.एन साय
सड़क कों मैं दिखवाता हूं पर मोराडीह सालेकेरा सड़क निर्माण के लिए कोई बजट नहीं आया हैं.

