राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को रहेंगी छत्तीसगढ़ के दौरे पर

रायपुर (News27) 11.10.2024 । देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 एवं 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी । महामहिम के इस दो दिवसीय दौरे में वे राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी, जिसमें शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूची शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मू पहले दिन दिनांक 25 अक्टूबर 2024 सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन। सुबह 11:30 बजेरू रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। दोपहर 3 बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात। शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। इसी तरह दूसरे दिवस दिनांक 26 अक्टूबर 2024 सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर रायपुर का दौरा। सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान। सुबह 11 बजे भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजेरू भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।
………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top