दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली कुसमी गिरोह” की 10 महिला गिरफ्तार

जशपुर.दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली कुसमी गिरोह” की 10 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. पुलिस से जानकारी के अनुसार महिलाओं ने पत्थलगांव दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले में पहने हुये चैन चोरी कि घटना को अंजाम दिया हैं .इस सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ करने पर वहां के कुल 07 महिलाओं से चैन स्नेचिंग हुआ था । एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव द्वारा तत्काल टीम बनाकर आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फूटेज को खंगाला गया जिसमें बच्चे पकड़े हुये कुछ महिलाओं द्वारा बड़े ही शातिराना तरीके से दुर्गा विसर्जन में उपस्थित महिलाओं का गले से चैन स्नेचिंग करती दिखी, पुलिस द्वारा सायबर सेल की मद्द से तत्काल कार्यवाही करते हुये वहां से कुल 08 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया एवं बस के माध्यम से भाग रही अन्य 02 महिलाओं का बतौली तक पीछा कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर उनसे चोरी किया हुआ कुल 08 नग मंगलसूत्र जप्त किया गया है। दुर्गा विसर्जन के दौरान चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 10 महिला सदस्यों (1) श्रीमती बसंती उम्र 42 साल (2) श्रीमती ललिता उम्र 23 साल (3) श्रीमती बसंती उम्र 29 साल (4) श्रीमती फूलसुंदरी उम्र 20 साल (5) श्रीमती कबूतरी उम्र 40 साल (6) श्रीमती राजमुनी उम्र 50 साल (7) श्रीमती मति बाई उम्र 40 साल (8) श्रीमती मिनी बाई उम्र 50 साल (9) श्रीमती सुहाना बाई उम्र 25 साल, (10) श्रीमती भारती गिरी उम्र 20 साल सभी निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर (छ.ग.) को पत्थलगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त महिलाएं एक गिरोह के रूप में कार्य करती है, इनका प्रमुख कार्य त्यौहारिक सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं का चैन स्नैचिंग करना एवं पैसा चोरी करने की बात बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top