महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब कई राज़ होंगे पर्दाफाश– राठी

रायपुर (News27) 14.10.2024 । छत्तीसगढ़ के सियासत में एक बार फिर महादेव एप की चर्चा गर्मा गई है। दरअसल हाल ही में दुबई से सरगना सौरभ चन्द्राकर को हिरासत में लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी ने कहा कि महादेव एप कांग्रेस शासन का सबसे बड़ा घोटाला है, जिसे सीबाआई और ईडी ने प्रथमतः संज्ञान में लिया था और इसकी जांच उस समय के रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल, दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने शुरू किया। राजकुमार राठी ने कहा कि हाल ही में सौरभ चन्द्राकर के गिरफतार होने के बाद कई राज खुलने वाले हैं और दुध का दुध पानी का पानी होने वाला है, क्योंकि अब तक इस एप से जुड़ें लोगों की गिरफतारी हुई सभी ने स्वीकारा है कि वे उस समय के कांग्रेस सरकार को पैसे पहुंचाते रहे हैं। राठी ने कहा कि महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब कई राज़ होंगे पर्दाफाश होंगे।

महादेव एप के मुद्दे पर जनता जनार्दन का नजरिया चाहे जो भी हो परन्तु राजनीतिकारों के लिए यह सियासी तकरार का सबसे बड़ा मुद्दा जरूर है, फिलहाल सरगना सौरभ चन्द्राकर का पकड़ा जाना इस पूरे मामले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
…………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top