ads
ads

सूरजपुर की घटना सरकार की लापरवाही का परिणाम

रायपुर (News27) 15.10.2024 । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सूरजपुर की घटना भाजपा सरकार की लापरवाही का परिणाम है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नहीं। इसीलिये अपराधिक घटनायें बढ़ गयी है। सरकार अपराधियो पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, प्रदेश की क़ानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई हैं,’ अब तो हत्या अपराध की घटनाये बर्दास्त के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है, मुख्यमंत्री से सरकार नहीं सम्भल रही गृह मंत्री से गृह विभाग। राज्य मे जनता इतनी मजबूर हो गई की अपराधियों का हिसाब खुद करने पर आमादा है, लोहारीडीह और अंबिकापुर मे यही हुआ,राज्य मे अपराधी इतने ज्यादा बेलगाम हो चुके है की उनसे अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं,सूरजपुर आज का जिता जागता उदाहरण है। सूरजपुर मे एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और उसकी पुत्री की कर निमर्म हत्या दी गई, अपराधी कबाड़ी का काम करता है पुलिस ने उसके यहाँ रेड मारा और अपराधी ने सीधे पुलिस वाले के घर पहुंच कर उसकी पत्नी पुत्री को जान से मार डाला। अब तो कुल मिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त कर देना चाहिए।

सूरजपुर में पुलिस के प्रधान आरक्षक के पत्नी और पुत्री की नृशंस हत्या करके घर से 5 किमी दूर सड़क किनारे फेक दिया जाता है। प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है, डरी सहमी हुई है। भाजपा के 10 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं।

सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश : सुशील आनंद शुक्ला

अपराध रोक नहीं पा रहे तो जनता का ध्यान भटका रहे

रायपुर (News27) 15.10.2024 । सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस घटना के अपराधी कुलदीप साहू का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है वह कांग्रेस के किसी भी विंग, मोर्चा प्रकोष्ठ का किसी भी स्तर का पदाधिकारी, कार्यकर्ता नहीं है। प्रदेश में बढ़ते हुये अपराधों को रोक पाने में नाकाम सरकार अपराधों से ध्यान हटाने इस प्रकार का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा राज में अपराधी इतने बेलगाम और अराजक हो चुके है कि पुलिस के आरक्षक के घर पर घुसकर उसकी पत्नी की हत्या कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है क्रूर और भयानक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को सबक सिखाने के बजाय सरकार इसमें राजनैतिक पुर खोज रही है। कांग्रेस का मानना है अपराधी के साथ अपराधियों के जैसे कानून सम्मत बर्ताव किया जाना चाहिये, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिये। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, यह सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार का काम है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपराधी का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। उसका न्याय यात्रा का फर्जी पास सरकार के इशारे पर प्रचारित किया जा रहा है। न्याय यात्रा के पास का फार्मेट पूर्व निर्धारित था तथा सूचीबद्ध पदाधिकारियों को ही स्थायी यात्री, व्यवस्था संबंधी पास जारी किया गया था।

1 नवंबर से 3217 रुपए की प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जाये : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर (News27) 15.10.2024 ।  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 1 नवंबर से किसानों से धान खरीदी की जाये। किसानों से धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3217 रु क्विंटल के दर से खरीदी की जाये। किसानों को बेचे गए धान का भुगतान एक मुश्त प्रति एकड़ 67557 रु किया जाये। भाजपा ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल के दर पर धान खरीदी का वादा किया था जिसके बाद केंद्र ने धान के समर्थन मूल्य में 117 रु प्रति क्विंटल बढोत्तरी किया है इसका लाभ किसानों को मिलना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि किसानों को धान बेचने के लिए गांव में ही भुगतान केंद्र खोला जाएगा, धान बेचने के बाद नगद भुगतान पंचायत भवन में होगा। उस दिशा में अब तक कोई काम नहीं हुआ है किसानों को धान बेचने के लिए गांव से दूर जाना पड़ता है। 2023 में 26 लाख से अधिक किसान धान बेचने पंजीयन कराए थे धान खरीदी केन्द्रो में अव्यवस्था के चलते 2 लाख से अधिक किसान धान बेच नहीं पाए थे इस बार शत प्रतिशत किसान धान बेच सके किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसकी जिम्मेदारी सरकार की है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद धान खरीदी केन्द्रो में अव्यवस्था देखी गई है सही समय पर धान के उठाव नहीं होने के कारण पूरे प्रदेश में 1037 करोड़ का 26 लाख क्विंटल से अधिक धान खराब हो गई है सरकार इस बार सुनिश्चित करें कि अन्नदाता की मेहनत खराब ना हो सही समय पर कस्टम मिलिंग हो।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि खरीफ सीजन 2022-2023 में धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हुई 2023-2024 में भी छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हुई इस वर्ष भी ज्यादातर क्षेत्रों में हरहुना धान बोया गया है जिसकी कटाई शुरू हो गई है लेकिन भाजपा की सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी करने से पीछे हट रही है। अब तक न धान खरीदी के लिये राशि जुटा पायी है न समुचित मात्रा में बारदाने की व्यवस्था है न परिवहन के टेंडर हो पाये है। भाजपा सरकार की बदनीयति से किसान परेशान है, यह सरकार धान खरीदी में व्यवधान उत्पन्न करके अपने दायित्वो से भाग रही है।

———————————————————————————————————————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here