
रायपुर (News27) 18.10.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे।
श्री साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे। -फाईल फोटो
———————————————–
यह भी पढ़ें:-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर (News27) 18.10.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ओजस्वी नेतृत्व में हरियाणा, विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। निश्चित ही डबल इंजन की सरकार दोगुनी ऊर्जा से हरियाणा में जनसेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
———————————————————————————

