
रायपुर (News27) 31.10.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दीवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं ।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे। -फाईल फोटो
————————————
यह भी पढ़ें:-
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 31 अक्टूबर 2024 को बगिया जाएंगे
रायपुर (News27) 31.10.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरूवार 31 अक्टूबर 2024 को जशपुर जिले के ग्राम बगिया के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साय सबेरे 7.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर से ग्राम बगिया जिला जशपुर रवाना होकर सबेरे 9 बजे बगिया पहुंचेंगे।
————————————————————————

