ड्राइवर केबिन में फंसे ड्राइवर कों कटर से काट कर निकला गया
जशपुर. सोमवार कों लोरों घाट पर दो ट्रकों कि टक्कर से भीषण सड़क हादसा हुआ .जिसमें ट्रक ड्राइवर कि मौके पर मौत हों गईं. ट्रक के केबिन में ड्राइवर बुरी तरह फंसा था. जिसे काफी मस्कत कर ट्रक के हिस्सों कों कटर से काटकर बाहर निकला गया. इस मंजर कों गुजरते हुए लोगों नें देखा तों अफ़सोस जताया.घटना दिन के तीन बजे के आसपास हुई है.घटना कि खबर सुनकर पुलिस नें एम्बुलेंस बुलाकर ड्राइवर कि जान बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत लेट हों गया था. सोमवार कों लोरों घाट के एक तरफ से ट्रक उतर रहा था वहीं दुसरी ओर से ट्रक चढ़ रहा था. इसी बीच लोरों घाट मंदिर से नीचे दुसरी मोड़ पर दो ट्रक आपस में भीड़ गए. हादसे में ट्रक का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उतर रहीं ट्रक में ड्राइवर अकेले था.दुर्घटना में वह नहीं बच पाया. वहीं विपरीत दिशा से आ रहें ट्रक सवार सभी सुरक्षित है. दुलदुला टी आई के. के. साहु नें बताया कि ट्रक ड्राइवर चेतन यादव उम्र (45) भुलाटोला खैरागढ़ निवासी था. हादसे में ड्राइवर के दोनों पैर टूट गए . वह ट्रक में बुरी तरह फंसा था जिसकी मौके पर मौत हों गई. हादसे में ट्रक का मोबिल सड़क पर बिखर गया.
लोरों घाटी में सड़क हादसा नहीं हों रहा कम
लोरों घाटी में सड़क हादसा कम नहीं हों रहा है. घाटी पर हादसा आम है.घाटी उतरने के दौरान मंदिर से नीचे पहली और दुसरी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा होता है. हादसे कम करने के लिए यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रहीं है. घाटी से गुजरने के दौरान लोडिंग ट्रक ब्रेक फेल कि वजह से खाई में गिर जाता है या गार्ड वाल से टकराकर गाड़ी पलट जाती है. मंदिर से नीचे पहली और दुसरी मोड़ पर पहले गार्ड वाल नहीं होने से खाई में ट्रकें खाई पर गिरती थीं. लेकिन अब गार्ड वाल के बनने से ट्रक खाई पर नहीं गिर रहीं है. गार्ड वाल वाहनों को सुरक्षा प्रदान कर रही है.
घाटी में ब्रेकफेल होने ट्रक हादसा होता है
लोरों घाट का पहला मोड़ उतरने के दौरान लोडिंग ट्रकों पर ब्रेक फेल होने कि सम्भावना अधिक होती है. ड्राइवर बताते है लोडिंग ट्रकों कों उतारने के दौरान ब्रेक फेल होने कि वजह से भारी वाहन पलटतें है. लोरों घाट से जों ट्रकें सुरक्षित उतार रही है उनकी किस्मत अच्छी है.

