
रायपुर (News27) 03.12.2024 । भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार राठी ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल के राज में
सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जनता को किए एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। भाजपा नेता राजकुमार राठी ने
कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली जन-जन की सुधि लेने वाली सरकार है, आज छत्तीसगढ की महिलाएं आर्थिक
आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं, मुख्यमं़़त्री विष्णुदेव साय के पहल पर राज्य के सत्तर लाख महिलाओं के खाते में एक हजार रूपए डाले
जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासन में जनहितैषी कार्य के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार ही हुआ है, महंगाई भत्ता और कर्मचारी भत्ता नहीं दिया,
महिला सुरक्षा से लेकर विकास की सारी योजनाओं ठंडे बस्ते पर पड़ी रही, किसान हित भी पांच साल बाद याद आया, जिसके कारण
कांग्रेस 70 से 35 सीटों पर सिमट कर रह गई।
…………………………

