जशपुरनगर।प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की 268वीं जन्म जयंती कदमटोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बुधवार को जयस्तंभ में स्वेत ध्वजा उत्तोलन करने के बाद बाबा गुरु घासीदास का पूजन अर्चना किया गया.राजेन्द्र प्रेमी के द्वारा सतनाम आरती प्रस्तुत किया गया। सभी लोगों ने जय सतनाम-जय सतनाम का उद्घोष करते हुए 18 दिसम्बर अमर रहे-अमर रहे का नारा लगाया. समूह में पंथी गीत पर नृत्य किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआर भारद्वाज,गौतम सूर्यवंशी,ईश्वर डाहिरे,यशवंत टण्डन,ईश्वर पाटले,मनीष जाटवर,रोहित टण्डन,भगवती टण्डन,राजकुमार रत्नाकर, शैलेश कोशले,विनोद पाटले, भारत रत्नम खूंटे,भोजराम दिवाकर,ऋषि महिलांगे,सुरेश सोनवानी,सुरेश टण्डन,प्रमोद जोल्हे,मुकेश कुमार,टीआर खूंटे,लोकेश्वर भारती, संतोष रात्रे, ऋषि महिलांगे,योगेश मनहर, बघेल ,जोशी समेत समाज के सैकड़ो लोग योगदान रहा.

