• कल्याण आश्रम के 72 वे स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

जशपुर नगर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक बालासाहब देशपांडे जनजाति समाज के सबसे बड़े शुभचिंतक थे। उन्होंने अपना पुरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया । उनकी जीवन गाथा समाज के प्रेरणादायक है। गुरुवार को 72 वां स्थापना दिवस अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम एवं लोक कला संगम जशपुर के द्वारा जिला मुख्यालय के कल्याण आश्रम परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिले समेत अन्य प्रदेश से भी अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता एवं स्व. बाला साहब देशपांडे , जगदेव राम के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया गया। कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस पर संस्थापक बालासाहब देशपांडे एवं पूर्व अध्यक्ष जगदेव राम के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर बालासाहब देशपांडे स्मृति भवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में स्व बालासाहब देशपांडे एवं पूर्व अध्यक्ष जगदेव राम के जीवनी और कल्याण आश्रम के कार्यो को अवगत कराया।
महामंत्री योगेश बापट ने बताया जशपुर राजा विजय भूषण सिंह जूदेव ने कल्याण आश्रम के लिए जमींन दान किया था। उनके सहयोग से 26 दिसंबर 1952 को जशपुर नगर में बाला साहब देशपांडे द्वारा कल्याण आश्रम की स्थापना की गईं । आज कल्याण आश्रम का कार्य संपूर्ण देशभर में फैला हुआ है ।
कल्याण आश्रम के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम थे
स्व. बालासाहब देशपांडे कल्याण आश्रम के संस्थापक थे । उनके अथक प्रयास और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहयोग से कल्याण आश्रम का विस्तार हुआ। उस दौरान बाला देशपांडे ने कोमड़ों निवासी जगदेव राम के सादगी और ईमानदारी को पहचानकर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया। वह बालासाहब देशपांडे से प्रभावित होकर उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए अपना पुरा जीवन कल्याण आश्रम के लिए समर्पित कर दिया।
सामाजिक उत्थान के लिए विद्यालय एवं चिकित्सालय खोले गये
बालासाहब देशपांडे ने जनजाति समेत अन्य समाज के हित एवं उत्थान के लिए कल्याण आश्रम विद्यालय और चिकित्सालय खोले । डॉ. मिर्गेन्द्र सिंह ने बताया उस समय चिकित्सालय और विद्यालय की बहुत आवश्यकता थीं । कल्याण आश्रम अस्पताल के साथ चल चिकित्सा प्रारम्भ कर दिया । जिससे लोगों को गांव- गांव स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
167 नृत्य मंडलिया ने दी प्रस्तुति
गुरुवार को स्थापना दिवस पर सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरु हो गया था। इस मौके पर
जशपुर क्षेत्र की 167 नृत्य मंडलिया ने हिस्सा लिया ।सभी नृत्य मंडलियों अपने परम्परागत परिधान में थे। इस दौरान मांदर की थाप व झंकारो की धुन में लोक गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुति किया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
एस पी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ किया प्रारंभ
कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महामंत्री योगेश बापट और जशपुर जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए
हरी झंडी दिखाकर दौड़ का प्रारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सत्येंद्र सिंह , महामंत्री योगेश बापट , जशपुर के राजा रणविजय सिंह जूदेव, नई दिल्ली से आए उद्योगपति नरेंद्र जिंदल, विनोद जैन, जशपुर की गणेश राम भगत समेत अन्य उपस्थित रहें।

