• पीएसी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते है सवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के नाम पीएसी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते है ।
प्रतियोगी परीक्षाओं में कब कौन सा सवाल पूछ दे यह नहीं कहा जा सकता हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं का अध्ययन काफी विस्तृत हैं। जिसकी सफलता के लिए कोचिंग संस्थाओं में अध्ययन बारीकी से कराई जाती है। जिसे बेहद सहज ढंग से अवगत कराया जा रहा हैं। बेहतरीन ट्रिक अध्ययन को और आसान बना रहीं है।एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक अध्यापन के दौरान म से मुकेश म मधुकर याद रखने का आसान ट्रिक बता रहें ।
हालही में सोशल मीडिया पर एक कोचिंग संस्था द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के अध्ययन के लिए पत्रकारों का नाम और उनको मिलने वाले सम्मान को सोशल मीडिया पर प्रस्तुत किया गया हैं। जिसको खूब पसंद किया रहा हैं। साथ ही साल 2025 में भारत यंग लीडर्स डायलाँग के चयन सम्बन्धित यु टूब पर वीडियों अपलोड किया गया हैं।
बता दे की वर्ष 2024 में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट मे मुकेश एस सिंह (अंग्रेजी) एवं भोला राम सिन्हा (हिन्दी) इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मोहन तिवारी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा मधुकर खरे स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार सम्मान प्रदान किया गया है। यह पत्रकारिता के क्षेत्र में दी जाने वाली सर्वोच्च राज्य अलंकरण पुरुस्कार है।

