•डी एफ ओ व उनकी टीम के साथ हुई नोंक झोंक
•डी एफ ओ जितेन्द्र उपाध्याय ने कहा लकड़ी कटाने वालों पर होगी कार्यवाही
जशपुर। पेड़ो की अवैध कटाई करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रहीं है। वन विभाग के डी एफ ओ जितेन्द्र उपाध्याय व उनकी टीम के द्वारा जंगल की सघन जांच किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वन विभाग की टीम नगर से नजदीक ग्राम जरिया व बालाछापर में जांच के लिए पहुंची। तभी महिलाएं अवैध लकड़ी की कटाई कर सिर में बोझा ठोकर ले रहीं थीं।
मौके पर महिलाओं को रोककर डी एफ ओ की टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों और उनके बीच नोक झोक हुई ।
महिलाओं द्वारा वन के अधिकारी व कर्मचारियों को धमकी दिया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना चलों बस्ती में बताते है ।
जिसे देखते हुए डी एफ ओ ने महिला पुलिस को बुलाया और लकड़ी, टांगी को जब्त कर पेड़ न कटाने की समझाईस दी।
डर से भागें ग्रामीण
वन विभाग की टीम देखकर डर से कुछ महिलाएं लकड़ी छोड़कर भाग गई। वन विभाग द्वारा चेटबा कासांबेल ,नारायणपुर , कुनकुरी ,नारियरडांड ,अम्बा टोली , विश्राम पाली ,खुटी टोली ,मढ़िया झरिया समेत जिले में पेड़ कटाने पर रोक लगाया जा रहा। यह अभियान जनवरी से जून तक चलेगा।
डी एफ ओ जितेन्द्र उपाध्याय जशपुर
अवैध लकड़ी काटाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

