ads

भाजपा समर्थित प्रत्याशी गंगा राम भगत जशपुर के जनपद अध्यक्ष चुने गये

सात जनपद में भाजपा की जीत एक में कांग्रेस ने मारी बाजी

जशपुर। मंगलवार को जिले आठ अलग -अलग जनपदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन हुआ। जशपुर जनपद से भूतपूर्व विधायक जगेश्वर राम निवासी कोमड़ो के पुत्र भाजपा समर्थित गंगा राम भगत को सर्व सहमति से जशपुर का नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व गंगा राम भगत 2021 – 25 में जशपुर से नजदीक ग्राम पुरना नगर के सरपंच गंगा राम भगत सरपंच थे। इसके आलावा वह कल्याण आश्रम से जुड़कर सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहें। 2025 में वह जशपुर के जनपद अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष गम्हरिया की रचना महतों चुनी गई है। वह पूर्व डी डी सी अमित महतों की धर्मपत्नी है। दुलदुला से भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष राजकुमार सिंह बने । वह वर्तमान में डी डी सी भी है। उल्लेखनीय है की इस बार जिले के आठ में से सात जनपद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली जबकि एक में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मार लिया । इसके साथ भाजपा ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर ली।
इस बार दुलदुला अध्यक्ष राजकुमार सिंह उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता,बगीचा अध्यक्ष गायत्री नागेश उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,पत्थलगांव अध्यक्ष धनियारो परहा उपाध्यक्ष फिलिस्पीना एक्का,
फरसाबहार अध्यक्ष हेमंती साय उपाध्यक्ष निर्विरोध,कुनकुरी अध्यक्ष सुशीला साय, उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव निर्विरोध,
कांसाबेल अध्यक्ष सरिता भगत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता निर्विरोध,मनोरा अध्यक्ष परमेश्वर भगत उपाध्यक्ष हैप्पी कमल कुजूर कांग्रेस को उपरोक्त पदों के लिए प्रमाण पत्र प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here