ads

महिलाओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

  

रायपुर। महिलाओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस देश भर में मनाई जा रहीं है। इस अवसर पर बलोदाबाजार निवासी
नेहरू युवा केंद्र, रायपुर के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, ईश्वर प्रसाद बन्दे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के शुभ अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस वर्ष का थीम ‘तेजी से कार्रवाई करें’ एक्सेलिरेट एक्शन है, जो लैंगिक समानता की दिशा में तेज़ी से कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देता है। ईश्वर प्रसाद बन्दे ने कहा, “महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। वे परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी भागीदारी के बिना समाज का संपूर्ण विकास असंभव है। महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा करना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।”उन्होंने यह भी कहा, “इस वर्ष की थीम ‘तेजी से कार्रवाई करें’ हमें यह याद दिलाती है कि लैंगिक समानता केवल एक लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें हमें सभी क्षेत्रों में सक्रिय और ठोस कदम उठाने होंगे। हमें महिलाओं को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा। यह केवल महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक नई दिशा और ऊर्जा का स्रोत बनेगा।” बन्दे ने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस परिवर्तन के अग्रदूत बन सकते हैं।
उन्होंने कहा, “युवाओं को महिलाओं के अधिकारों और उनकी गरिमा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और एक समतामूलक भविष्य की दिशा में काम कर सकते हैं।”उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियानों, कार्यशालाओं और महिला-सशक्तिकरण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी अपील की कि सभी सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।अंत में, उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आइए, हम सभी महिलाएं और पुरुष मिलकर समानता पर आधारित एक ऐसा समाज बनाएं, जहां हर महिला को उसके सपनों को पूरा करने की आज़ादी और अवसर मिले। महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here