तिल्दा नेवरा नगर के सभी वार्डो की समस्याओं का निराकरण होगा जल्द

by.अविनाश वाधवा

तिल्दा-नेवरा:- नगर में बुधवार को नगर पालिका परिषद के पालिका के कर्मचारियों के साथ बैठक ली गई । इस बैठक में सभी नगर पालिका कर्मचारियों को हो रही असुविधा के उपलक्ष में निर्णय लिया गया जहां सभी कर्मचारियों ने अपनी अपनी वार्डों की समस्याओं में हो रही असुविधा को पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किया। जिस पर पालिका अध्यक्ष ने सभी को सचेत करते हुए कहा कि हमें मिलकर तिल्दा नेवरा के विकास की ओर अग्रसित होना है तथा विकास में आ रही समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो प्रयास करते रहना है। कर्मचारियों को हो रही असुविधा को पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने स्पष्ट रुप से सुना और कहा कर्मचारियों को हो रही सभी समस्याओं का जल्द ही निराकरण नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा तथा सभी, त्रुटियों को दूर कर आने वाले समय में तिल्दा नेवरा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए हमें सभी पालिका के लोगों का पूर्ण रूप से सहयोग होना अनिवार्य है । जिससे सभी लोग अपने कार्यों को सभी प्रकार से टाइम टू टाइम से करने और जन समस्या का निराकरण करने में सक्षम रहे । सभी ने अलग-अलग वार्डों में हो रही समस्याओं का स्पष्टीकरण करते हुए अध्यक्ष के सामने में अपनी अपनी बातें रखी।इस बैठक में पालिका परिषद कि अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी, ईश्वर यदु, विनोद नेतम,प्रेम कोशले,लखु नगवानी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, सीएमओ अनीश कुमार ठाकुर , खुमान वर्मा, वह अन्य सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में सभी 22 वार्डों के कर्मचारियों की बैठक ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top