नगर उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने प्रदेशवासियों को चेट्रीचण्ड्र की दी शुभकामनाएं

भगवान झूलेलाल की जयंती पर सिंधी समुदाय को नववर्ष की बधाई

तिल्दा नेवरा: भाजपा समर्पित नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी तिल्दा नेवरा ने भगवान झूलेलाल जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों, सिंधी समाज को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

तिल्दा नेवरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी समरसता, सहिष्णुता और जल संरक्षण के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएँ आज भी मानवता को जोड़ने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समाज का प्रमुख सांस्कृतिक पर्व है, जो न केवल झूलेलाल जी की जयंती के रूप में, बल्कि नववर्ष के रूप में भी पूरे उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है।

पलक विकास सुखवानी ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की और कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top