उड़ीसा से गांजा सप्लायर गिरफ्तार

98 किलो गांजा तस्करी मामले में जेल भेजा

जशपुर नगर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 98 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे सप्लायर पुरस्तम बारीक (22), निवासी ग्राम टटरकिला, थाना बानसुनी, जिला बोधा (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

 पुलिस के जानकारी के मुताबिक  फरवरी 2025 में चौकी कोतबा पुलिस ने ग्राम राजाआमा में घेराबंदी कर आरोपी चैतन्य यादव (27), निवासी रायगढ़ से 98 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। पूछताछ में चैतन्य ने खुलासा किया कि उसने यह गांजा उड़ीसा निवासी पुरस्तम बारीक से खरीदा था।

पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से पुरस्तम का लोकेशन ट्रेस किया गया। वह बार-बार ठिकाना बदल रहा था, लेकिन अंततः ग्राम टटरकिला (उड़ीसा) में दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर चैतन्य से संपर्क और गांजा सप्लाई की बात स्वीकार की।

गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उपनिरीक्षक बृजेश यादव, आरक्षक बूटा सिंहअभय चौबे और पुस्तम यादव की अहम भूमिका रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने कहा कि इस प्रकरण में अन्य आरोपियों को भी चिन्हित किया गया है और मादक पदार्थ तस्करी में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top