बिनैका में दिव्यांगों को मिली नई उड़ान – बैसाखी और व्हील चेयर का निःशुल्क वितरण

By । बीरेंद्र साहू

रायपुर। ग्राम पंचायत बिनैका में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, सरोरा द्वारा दिव्यांगजनों को बैसाखी और व्हील चेयर का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि “संसार का कोई भी व्यक्ति सम्पूर्ण नहीं होता। प्रकृति जब किसी इंसान से कुछ छीन लेती है, तो किसी और खूबी से उसकी भरपाई करती है। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों की मदद कर उनके जीवन में मुस्कान लाना है ताकि वे आत्मनिर्भर होकर सामान्य लोगों की तरह जीवन जी सकें।”

कंपनी के डायरेक्टर विकास गोयल ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना मानव का परम धर्म है। उन्होंने कहा, “कोई भी तब तक दिव्यांग है जब तक उसके लिए बाधाएं मौजूद हैं। यदि उन्हें शिक्षा, उपकरण और सुगम वातावरण दिया जाए तो वे समाज में उत्कृष्ट कार्य कर सकते हैं।”

ग्राम पंचायत बिनैका के सरपंच मुकेश बंजारे ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्हील चेयर मिलने से दिव्यांगजन अपने जीवन की नई शुरुआत कर पाएंगे।

कार्यक्रम की सफलता में एम. जी. के. मूर्ति चिरंजीत राय, धनेश साहू, धर्मेश वैश्य, गुलाब साहू, धर्मेश नायक, सुचिता जैन, मनीष सिन्हा और जितेंद्र वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top