भाजपा जशपुर ग्रामीण मंडल में सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तैयार

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम
जशपुर नगर, 12 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी जशपुर ग्रामीण मंडल द्वारा आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ईचकेला शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नेहरू सिंह ने की, जबकि मंडल प्रभारी राजकपूर भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर गांधी जयंती तक चलने वाले इस पखवाड़े का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है।
मुख्य वक्ता और जिला मंत्री राजकपूर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य गठन का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देते हुए कहा कि आगामी वर्ष राज्य सिल्वर जुबली वर्ष मनाएगा।

प्रमुख कार्यक्रम

भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यशाला का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव ओझा ने किया। उन्होंने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी और उनके महत्व पर प्रकाश डाला। समापन पर मंडल अध्यक्ष नेहरू सिंह ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राम, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, सरपंच बिहानु राम, विजय सहाय, संजय गुप्ता, बीडीसी सदस्य सवित्री सिंह, सुखनाथ प्रधान, पार्षद अनुज भगत सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top