धमतरी में स्वास्थ्य नारी शासक्ता परिवार कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी। जिले के नगरी सामुदायिक अस्पताल में स्वास्थ्य नारी शासक्ता परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक अंबिका मरकाम ने किया, जबकि भानेंद ठाकुर और सचिन भंसाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में डॉक्टर अरुण नेताम ने स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी दी। महिलाओं के लिए विभिन्न चिकित्सा जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई, जिनमें ईएनटी, नेत्र, रक्तचाप, मधुमेह और दंत जाँच, साथ ही कैंसर, स्तन और ग्रीवा जांच शामिल थीं। गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण और एनीमिया स्तर की जांच की गई। इसके अलावा टेलीमेडिसिन सुविधाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाने के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु सुरक्षा के तहत एमसीबी कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान वंदना कार्ड और सिकल सेल कार्ड के पंजीकरण की जानकारी दी गई। इसके साथ ही नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य मानकों को बनाए रखने, चीनी और खाद्य तेल में 10% की कमी, और स्थानीय व क्षेत्रीय भोजन को बढ़ावा देने के महत्व पर भी जागरूक किया गया।

शिशु एवं छोटे बच्चों के पोषण और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा रक्तदान शिविर, नीक्षय मित्र स्वयंसेवी और अंगदान पंजीकरण जैसी गतिविधियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डॉक्टर डीएन सोंम, स्वास्थ्य स्टाफ, चैन सिंह, गहने, पत्रकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सभी महिलाओं तक पहुंचाना और सामुदायिक स्वास्थ्य में जागरूकता बढ़ाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top