4 मांगें पूरी, 3 पर आश्वासन
जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आह्वान पर 18 अगस्त से हड़ताल पर रहे 845 से अधिक कर्मचारी कल सोमवार को गाजे-बाजे के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे। कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह जात्रा को सामूहिक उपस्थिति पत्र सौंपकर अपनी 10 सूत्रीय मांगें पूरी तरह सरकार के सामने रखीं, जिससे सरकार को झुकना पड़ा और हड़ताल स्थगित करनी पड़ी।
यह मांगें हुई शामिल
संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुधन बघेल ने बताया महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि,30 दिन का सवैतनिक मेडिकल अवकाश,वार्षिक गोपनीय चरित्र प्रमाण-पत्र (CR) में पारदर्शिता,ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति और स्थानांतरण नीति लागू करना,संविलियन नीति और पब्लिक हेल्थ कैडर में सुधार,नियमित भर्ती में 50% आरक्षण सुनिश्चित करना।बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों की पहल के बाद ही हड़ताल खत्म हो सकी, और कर्मचारियों ने सरकार की ओर से शेष मांगों को अगले 3 महीनों में पूरा करने का आश्वासन भी लिया।
,

