छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल किए, कई IAS अधिकारियों को नए दायित्व

रायपुर, 30 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं एवं अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार –

रेणु पिल्ले (IAS 1991) को अस्थाई रूप से अध्यक्ष, व्यापम के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सुब्रत साहू (IAS 1992) को महानिदेशक, प्रशासन अकादमी का दायित्व दिया गया है। वहीं 1 अक्टूबर से सेवानिवृत्त हो रहे श्री टोपेश्वर वर्मा के पश्चात उन्हें अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर का भी अतिरिक्त प्रभार मिलेगा।

सोनमणि बोरा (IAS 1997) अब आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार भी संभालेंगे।

डॉ. रोहित यादव (IAS 2002) को सचिव, जनसंपर्क विभाग बनाया गया है। वे ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों का भी प्रभार देखेंगे। इस फेरबदल से श्री पी. दयानंद (IAS 2006) जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं।

अविनाश चम्पावत (IAS 2003) को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुकेश कुमार बंसल (IAS 2005) को सचिव, विमानन विभाग का नया दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही श्री बसवराजू एस. (IAS 2006) विमानन विभाग के प्रभार से मुक्त हो गए हैं।

अंकित आनंद (IAS 2006) को आवास एवं पर्यावरण विभाग में पदस्थ करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके चलते श्रीमती निहारिका बारिक (IAS 1997) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभार से मुक्त हुई हैं।

भुवनेश यादव (IAS 2006) को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कुलदीप शर्मा (IAS 2014) को छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।

रवि मित्तल (IAS 2016) को संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डॉ. फरिहा आलम (IAS 2016) को संचालक, खाद्य पद पर पदस्थ किया गया है।

जितेन्द्र यादव (IAS 2019) को कलेक्टर, राजनांदगांव नियुक्त किया गया है।

लोकेश कुमार (IAS 2019) को उप सचिव, श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पठारे अभिजीत बबन (IAS 2022) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ बनाया गया है।

यह आदेश राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

Back To Top