वीरेन्द्र साहू, तिल्दा नेवरा (13 अक्टूबर 2025)।
ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में अदाणी पावर लिमिटेड, राएखेड़ा की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम खम्हारिया में एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया।शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत खम्हारिया की सरपंच सरोज छतरी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
शिविर में अस्थि रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, पेट रोग, जनरल फिजिशियन और एम.डी. मेडिसिन जैसे विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। उन्हें आवश्यक उपचार और परामर्श प्रदान किया गया।महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर जानकारी दी गई, जबकि बच्चों की ऊंचाई, वजन, आंख,दांत और पोषण स्तर की जांच की गई।
सरपंच सरोज छतरी ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास से गांव के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। हम चाहते हैं कि ऐसे शिविर हर वर्ष आयोजित हों।”
अदाणी फाउंडेशन की टीम ने स्वास्थ्य जागरूकता सत्र के माध्यम से डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, हड्डियों की कमजोरी और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।इस शिविर में कुल 529 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श और नि:शुल्क दवा वितरण का लाभ उठाया । इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, मेडिकल टीम और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

