नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न — सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ

by वीरेंद्र साहू तिल्दा-नेवरा।संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन और मोर हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से ग्राम पंचायत कुथरैल और रैता में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुथरैल और रैता ग्राम के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर नेत्र जांच, रक्त परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न प्रकार की जांचों का लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का नि:शुल्क उपचार एवं औषधि वितरण किया गया।

शिविर में पहुंचे डॉक्टरों और अतिथियों का फूलों से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि “हमें छोटी बीमारियों को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते डॉक्टरों से परामर्श लेना ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।” उन्होंने बताया कि कंपनी हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर है और इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।

श्रीमती गोयल ने यह भी घोषणा की कि जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया है, उनका ऑपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा पूर्णतः नि:शुल्क कराया जाएगा।
शिविर में वृद्धों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की सफलता में एम.जी.के. मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी देवांगन, सागर चेलक, राकेश कुमार, जितेंद्र वर्मा सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Back To Top