
रायपुर, 4 नवंबर 2025।छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC), जो राज्य सरकार का उपक्रम है, ने Metformin 500mg + Glimepiride 2mg Sustained Release Tablet के उपयोग पर सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
ड्रग वेयरहाउस रायपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक 166/ड्रगवे.हा. रायपुर/2025 में बताया गया है कि इस दवा के बैच नंबर MGC-506 (निर्माता: Healers Lab) को लेकर गुणवत्ता संबंधी प्राथमिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
इसलिए दवा की गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट आने तक इसके उपयोग और वितरण पर रोक लगाई गई है।
कहां लागू होगा आदेश
यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिलों के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों,सिविल सर्जनों,
खंड चिकित्सा अधिकारियों,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों,तथा शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर लागू रहेगा।
क्या करना होगा स्वास्थ्य संस्थानों को
CGMSC ने संबंधित सभी संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि —
उक्त दवा का उपयोग मरीजों के लिए तत्काल बंद करें,
स्टॉक में उपलब्ध दवाओं को ड्रग वेयरहाउस रायपुर में वापस भेजें।
आदेश में यह भी कहा गया है कि दवा के गुणवत्ता और तकनीकी परीक्षण के बाद, प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आगामी निर्देश जारी किए जाएंगे।
दवा का विवरण
- विवरण जानकारी
Item Code SP19127
दवा का नाम Metformin 500mg + Glimepiride 2mg Sustained Release Tablet
Batch No. MGC-506
निर्माण तिथि जुलाई 2024
अवसान तिथि जून 2026
निर्माता कंपनी Healers Lab
यह आदेश स्टोर ऑफिसर (ड्रग स्टोर), ड्रग वेयरहाउस रायपुर (CGMSC Ltd) द्वारा हस्ताक्षरित है और 3 नवंबर 2025 को जारी किया गया।

