आरोपी ने पीड़िता को दी धमकी
कुसमी, बलरामपुर। थाना कुसमी क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी विनय उर्फ विनय उरांव (पिता मुंशी उरांव), निवासी ग्राम नीलकंठपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 93/25 धारा 64(2)(m), 127(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 5 नवंबर 2025 को थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 4 बजे जब वह सौंच कर घर लौट रही थी, तभी आरोपी विनय ने उसे रास्ते में रोककर जबरन अपने घर ले जाकर एक दिन व एक रात तक बंधक बनाए रखा और कई बार जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि उसके पति बाहर काम पर गए हैं, इसलिए वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए।
जंगल में दो दिनों तक शारीरिक शोषण
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 25 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर अर्रा डोंगरी के घने जंगलों में ले गया। आरोप है कि वहां दो दिनों तक उसे बंदी बनाकर रखा गया और लगातार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता किसी तरह मौके से निकलकर घर पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मेडिकल जांच सहित अन्य साक्ष्य जुटाने शुरू किए।
आरोपी को भेजा भेज
पीड़िता की शिकायत मिलते ही थाना कुसमी पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के सवालों पर आरोपी टूट गया और अपने कृत्य को कबूल कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने 6 नवंबर 2025 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और पुलिस आगे की जांच में जुटी है, ताकि आरोप पत्र जल्द न्यायालय में पेश किया जा सके।

