रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए सात सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को उप संचालक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी पद पर पदोन्नत कर नई जगहों पर पदस्थ किया है। यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति समिति की 15 अक्टूबर 2025 की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है।
•आदित्य शर्मा, सहायक संचालक, बलौदाबाजार को जिला कार्यक्रम अधिकारी, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी पदस्थ किया गया है।
•बृजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक संचालक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला कार्यक्रम अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई भेजा गया है।
•श्रीमती नीलम देवांगन, सहायक संचालक, इंद्रावती भवन को उप संचालक, संचालनालय, इंद्रावती भवन पदोन्नत किया गया है।
•डॉ. अभिलाषा दुबे अपने वर्तमान पद सचिव, राजभाषा आयोग पर यथावत रहेंगी।
•श्रीमती ममता साहू, सहायक संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र को जिला कार्यक्रम अधिकारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है।
•सुधाकर बोदले, सहायक संचालक, सक्ती को जिला कार्यक्रम अधिकारी, सक्ती बनाया गया है।
•बसंत मिंज, सहायक संचालक, सरगुजा को जिला कार्यक्रम अधिकारी, कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है।

