छत्तीसगढ़ में वर्ष 2028 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित, राजपत्र अधिसूचना जारी

रायपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आगामी वर्ष 2028 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। यह अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में गुरुवार 6 नवंबर 2025 को प्रकाशित की गई। भारत सरकार गृह मंत्रालय की 1957 की अधिसूचना तथा परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत राज्य शासन को प्राप्त शक्तियों के अनुरूप यह आदेश जारी हुआ है। राज्यपाल के नाम से जारी इस अधिसूचना पर सचिव अविनाश चम्पावत के हस्ताक्षर हैं।

अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2028 में रविवार के नियमित अवकाशों के अतिरिक्त कुल 16 दिवस सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। गणतंत्र दिवस से लेकर क्रिसमस तक प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों को सूची में शामिल किया गया है। वहीं, बैंकों और कोषालयों हेतु 1 अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी का अवकाश अलग से घोषित किया गया है।

दूसरी ओर, महाशिवरात्रि (15 फरवरी) और दीपावली (8 नवंबर) रविवार होने के कारण अलग से कोई अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

Back To Top