गरियाबंद की कोमल साहू हुई NEET पास,MBBS में मिला दाख़ला

राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने किया सम्मानित

By. वीरेन्द्र साहू

राजिम। गरियाबंद जिले के वनांचल ग्राम पचपेड़ी (पाण्डुका) की प्रतिभाशाली छात्रा कु. कोपल साहू ने NEET में ऑल इंडिया रैंक हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि के चलते उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर (टाटा, झारखंड) में MBBS में प्रवेश मिला है।

. कोपल, ग्राम के डॉ. टुकेश्वर साहू की सुपुत्री हैं। उनकी सफलता से परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कोपल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को दिया है।

उनके चयन पर साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने अपने निवास में शाल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर कोपल का सम्मान किया। कार्यक्रम में नगर साहू संघ के अध्यक्ष रामकुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष संतोष साहू, पार्षद बलराम यादव, पूर्व पार्षद अरविंद यदु, युवा नेता कुणाल गोस्वामी, यांशु साहू, मोक्ष साहू, प्रांशु साहू, प्रणति साहू, दुआ साहू सहित कथा वाचक पं. सौरभ मिश्रा मौजूद रहे। पं. मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ कोपल को आशीर्वाद दिया।

सम्मान अवसर पर अध्यक्ष लाला साहू ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी परिश्रम और समर्पण से हर बड़ा सपना पूरा किया जा सकता है। कोपल की उपलब्धि ने परिवार के साथ-साथ पूरे वनांचल क्षेत्र और समाज को गौरवान्वित किया है।

Back To Top