BY | वीरेंद्र साहू

तिल्दा-नेवरा | शासकीय प्राथमिक शाला कठिया क्रमांक-01 में शाला परिवार द्वारा कठिया ग्राम में नवपदस्थ प्राचार्य सेवाराम वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि कठिया क्रमांक-01 में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल तक शिक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित की जाएगी, साथ ही शाला के सर्वांगीण विकास में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला कठिया क्रमांक-01 की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीता सेन ने प्राचार्य महोदय का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षकों के विशेष गुणों एवं शाला में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी।
प्राचार्य सेवाराम वर्मा के स्वागत उपलक्ष्य में जय अंबे स्व-सहायता समूह द्वारा सभी विद्यार्थियों को भजिया-जलेबी के रूप में न्योता भोज भी कराया गया। वहीं विद्यार्थियों द्वारा स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर विशेष रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णा पाल, समिति के सदस्य, सरपंच प्रतिनिधि दाऊ लाल पाल, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक उदय राम वर्मा, हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकगण, प्राथमिक शाला से जनक राम वर्मा, कृष्ण कुमार सेन, दिलीप वर्मा, अमर दास मीरी, योगेश साहू, तथा संकुल समन्वयक अनिल पैकरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

