रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईपीएस प्रखर पांडेय का आज अपराह्न लगभग 4:15 बजे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हृदयघात (दिल का दौरा) पड़ने के बाद उन्हें भिलाई से रायपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
श्री पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी के पद पर पदस्थ थे। इससे पूर्व वे कबीरधाम, सूरजपुर एवं दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके थे, जबकि बिलासपुर एवं राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।
उनके आकस्मिक निधन पर छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

