पंथी नृत्य, बाजे-गाजे के साथ निकली भव्य रैली
BY। चैन सिंह गहने
नगरी विकासखंड | 15 दिसंबर 2025.नगरीविकासखंड के ग्राम कैटतराई (सिहावा) में संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी के नवनिर्मित मंदिर में गुरु गद्दी स्थापना एवं उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर युवराज गुरु धर्मगुरु सौरभ साहेब, प्रदेश अध्यक्ष, सतनाम सेना (निवासी गिरोदपुरी) का आगमन दोपहर 1:00 बजे सिहावा में हुआ। दोपहर 1:15 बजे से 2:00 बजे तक सिहावा से कैटतराई तक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें पंथी पार्टी (हरदीभाठा, पाईकभाठा, देवपुर) द्वारा पंथी नृत्य, बाजे-गाजे, आरती एवं मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालु भाव-विभोर होकर शामिल हुए।
दोपहर 3:00 बजे से गुरु गद्दी स्थापना कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। संध्या 5:00 बजे से सतनाम गुरुवाणी का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात सतनाम प्रसादी भोजन का वितरण किया गया।
ग्राम सिहावा मुख्य चौक से युवराज गुरु धर्मगुरु सौरभ साहेब का स्वागत पंथी नृत्य, बाजे-गाजे और आरती के साथ किया गया। हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में यह आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी रहा।
कार्यक्रम में विष्णु कुमार टंडन (अध्यक्ष, सतनामी समाज ब्लॉक नगरी), घनानंद सोनवानी (सचिव), नंदलाल कश्यप (उपाध्यक्ष), योगेंद्र भट्ट (उपाध्यक्ष), चैन सिंह गहने (मीडिया प्रभारी, सतनामी समाज ब्लॉक नगरी) सहित गणेश चेलक, मुकेश कोसरे, संतोष चेलक, जगत मनहरे, शिवनारायण लहरे, खोरबाहरा कोसरे, इंदल चेलक, अनिरुद्ध सोनवानी, समाकांत चतुर्वेदी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

