नर्सरी क्लास में सौम्य साहू प्रथम, वार्षिक उत्सव में सम्मानित

by.वीरेन्द्र कुमार |
तिल्दा-नेवरा।आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, बैकुंठ में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान नर्सरी क्लास (टॉप ए) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सौम्य साहू को प्रमाण पत्र एवं अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सौम्य साहू ने कहा कि यह सफलता उनके माता–पिता, परिवार के सभी सदस्यों के आशीर्वाद एवं उनकी कक्षा शिक्षिका श्रीमती लता मानिकपुरी के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल का छात्र हूं। विद्यालय परिवार के सहयोग से मैं आगे भी स्कूल का नाम रोशन करता रहूंगा।”
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सौम्य साहू की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back To Top